{"_id":"6259bbd620055e76415d0994","slug":"municipality-employees-union-protested-jind-news-rtk6440121123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका कर्मचारी संघ ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांग को लेकर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांग को लेकर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
जींद। नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ लघु सचिवालय के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रधान अनिल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीटीएम अमित को सौंपा। इसमें कर्मचारियों को पक्का करने और कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
जिला प्रधान अनिल ने ज्ञापन में हरियाणा में नगरपालिका के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की ताकि उनके परिवार का गुजारा आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड, प्रदेश के नगर निगमों, नगर परिषद तथा पालिकाओं व अग्निशमन विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। कहा कि विभागों से पद समाप्त किए जा रहे हैं। पुराने कर्मचारियों पर भी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित तय थोपी जा रही है। इसके अलावा निगम ने अपने रेट बनाकर कर्मियों के वेतन को कम किया है। एक वर्ष में 11 महीने के काम के लिए उनको ऑफर किए जा रहे हैं, जबकि नियुक्ति पत्र तक देने पर रोक लगाई गई है। इसमें वेतन की सीमा 30 हजार अधिकतम तय की गई है। कर्मचारियों का वेतन पूर्व में मिल रहे वेतन से 5000 से 8000 रुपये कम दर्शाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से तीन हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा चुका है। सरकार निगम की आड़ में नियमित करने की योजना बना कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन लागू करने व बेरोजगारों की नियमित भर्ती करने से बचना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।