फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal shops closed for violating social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर नगरपालिका ने बंद करवाई दुकानें

Sun, 10 May 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Municipal shops closed for violating social distancing
लॉकडाउन के नियम का पालन नहीं करने पर नगरपालिका के आदेश पर दुकान को बंद करता दुकानदार। - फोटो : Jind
सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर नगरपालिका ने कार्रवाई करते हुए नगर की कई दुकानों को बंद करवाया।
विज्ञापन

नपा सचिव पंकज जून की अगुवाई में पालिका के एक दस्ते ने सफीदों के बाजारों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान करीब आठ दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होते दिखाी दिया। इन दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक लोग खड़े थे। पालिका सचिव पंकज ने इन दुकानदारों को चेतावनी देकर केवल उनकी दुकानें बंद करवा दी। सोमवार को अन्य दुकानदार तो अपनी दुकानें खोलेंगे, लेकिन यह आठ दुकानदार दुकानें नहीं खोल पाएंगे। अब ये मंगलवार को ही अपनी दुकानें खोल सकेंगे। सचिव पंकज जून ने बताया कि फिलहाल दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। भविष्य में फिर से यही या अन्य दुकानदार नियमों को तोड़ते हुए पाए गए तो इनकी दुकानों को एक महीने तक के लिए सील कर दिया जाएगा। वहीं सफीदों पुलिस ने नगर की घोड़ापुली स्थित एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दुकानदार शाम सात बजे अपनी दुकान को खोल कर बैठा था, जबकि नियम दोपहर दो बजे तक दुकानें खोलने का है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ धारा 144 व लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed