{"_id":"65de40b5b47c1df7d1081694","slug":"municipal-council-will-sell-the-shopping-complex-and-build-a-new-one-door-to-door-garbage-collection-system-will-improve-jind-news-c-199-1-sroh1007-113574-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को बेचकर नया बनाएगी नगर परिषद, घर-घर से कूड़ा उठान की व्यवस्था में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को बेचकर नया बनाएगी नगर परिषद, घर-घर से कूड़ा उठान की व्यवस्था में होगा सुधार
Wed, 28 Feb 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद ने नए वित्तवर्ष में शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए अपना पूरा खाका खींच लिया है। पुराने नगर परिषद भवन की जगह बनाए गए शॉपिंग कॉम्पलेक्स को 50 करोड़ से अधिक रुपये में बेचा जाएगा। इससे जो आमदनी होगी उससे अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। पुरानी कचरी रोड पर स्थित नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के खाली पड़े आवास की जगह नया कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा और आमदनी बढ़ाई जाएगी। पार्कों की व्यवस्था भी सुधार कर नगर परिषद लोगों को सुविधा देगी। फिलहाल पुराने बस स्टैंड के सामने गोहाना रोड पर ट्रैफिक लाइट शुरू हो गई। अब पटियाला चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट को भी जल्द ठीक किया जाएगा। इससे शहर में जाम से मुक्ति मिलेगी। रानी तालाब से लेकर देवीलाल चौक तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। इसे भी जल्द लोगाें के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा घर-घर कूड़ा उठान की व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा।
शहर की सरकार ने इस बार शहर में काफी सुधार किए हैं। हुडा कॉम्प्लेक्स, एलआईसी की तरफ जाने वाले खराब पड़े वर्षों पुराने सड़क मार्ग को नया बनाया गया है। यह मार्ग काफी समय से खराब था और लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा रानी तालाब से लेकर देवीलाल चौक तक जाने वाले मार्ग को भी नया बनाया गया है। फिलहाल इसे खोला नहीं गया है। इस कारण यहां जाम लगता रहता है। इसी सप्ताह यह मार्ग खुल जाएगा और लोगों को आसानी होगी। इसके अलावा गोहाना रोड पर ट्रैफिक लाइट शुरू हो गई है। पटियाला चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट को भी जल्द ठीक किया जाएगा। पटियाला चौक पर ट्रैफिक लाइट शुरू होने से जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। नगर परिषद ने अपने 109 पार्कों में से अधिकतर को संस्थाओं को गोद दे दिया है। इससे भी व्यवस्था काफी सुधरी है। जल्द ही बचे हुए पार्कों की मरम्मत करवाकर उन्हें भी चकाचक किया जाएगा।
शहर में कैमरों पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये
शहर में फिलहाल पुलिस द्वारा ही कुछ स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। नगर परिषद हर चौक-चौराहे पर कैमरे लगावाएगी। इस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन एक करोड़ रुपये में से नौ लाख रुपये ट्रैफिक लाइट पर खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
जल्द ही शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पटियाला चौक की लाइट ठीक करवाने, पुराने भवन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाने तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के कार्य शुरू होंगे। काफी सड़कें पहले से बेहतर हो गई हैं। कुछ और सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करवाया जाएगा। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद।