फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Muana's depot operator accused of embezzlement of ration worth Rs.3 lakh

Jind News: मुआना का डिपो संचालक पौने 3 लाख के राशन का गबन का आरोप

Sat, 17 Jun 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Muana's depot operator accused of embezzlement of ration worth Rs.3 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सफीदों थाना क्षेत्र के गांव मुआना में डिपो संचालक द्वारा करीब पौने तीन लाख का राशन का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में सदर थाना सफीदों पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर राशन डिपो संचालक के खिलाफ गबन तथा धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षण संदीप लाठर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गांव मुआना गांव का राशन डिपो संचालक राजकुमार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आए राशन को वितरित ना कर उसे गोलमाल कर रहा है। इसके कारण पात्र लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिए जाने वाला राशन नहीं मिल रहा है। विभाग ने राशन डिपो संचालक के रिकॉर्ड को खंगाला तो सामने आया कि आरोपी 120 क्विंटल 40 किलो 930 ग्राम गेहूं को हजम कर गया, जिसकी कीमत दो लाख 65 हजार 32 रुपये थी। इसी प्रकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आई चीनी तीन क्विंटल 42 किलो 460 ग्राम का भी गोलमाल किया है। उसकी कीमत 13 हजार 698 रुपये के करीब है। डिपो संचालक की भौतिक जांच में पाई गई गड़बड़ी की रिपोर्ट खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भेजी गई। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संदीप की शिकायत पर राशन डिपो संचालक राजकुमार के खिलाफ गबन तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed