फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MSP procurement of PR paddy stalled over rice mill allocation; commission agents appeal to officials.

Jind News: चावल मिल के आवंटन में अटकी पीआर धान की एमएसपी खरीद, आढ़तियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार

Tue, 06 Oct 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
MSP procurement of PR paddy stalled over rice mill allocation; commission agents appeal to officials.
05जेएनडी18:शहर की अनाजमंडी में लगी धान की ढेरी। संवाद - फोटो : Archive
जींद। अनाज मंडियों में पीआर धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद शुरू करने के सरकारी आदेश के एक सप्ताह बाद भी नई अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। मंडी में हैफेड को खरीद एजेंसी बनाया गया है लेकिन अब तक चावल मिल का आवंटन नहीं होने के कारण किसानों की पीआर धान की एमएसपी पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सोमवार तक मंडी में करीब 1100 क्विंटल पीआर धान पहुंच चुका है। खरीद में हो रही देरी को लेकर आढ़तियों में भी चिंता बढ़ने लगी है। सोमवार को आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश आर्य और हैफेड के जिला प्रबंधक अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मांग की कि हैफेड के लिए तत्काल चावल मिल आवंटित की जाए ताकि मंडी में पीआर धान की एमएसपी पर खरीद शुरू हो सके।
विज्ञापन

आढ़तियों ने अधिकारियों को बताया कि आने वाले दिनों में धान की आवक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यदि समय रहते खरीद शुरू नहीं हुई तो मंडी में धान का दबाव बढ़ सकता है और किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर से शुरू होनी थी खरीद
सरकार ने प्रदेश की अनाज मंडियों में 29 सितंबर से पीआर धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक खरीद सीजन से पहले खरीद एजेंसियों और मार्केट कमेटियों की ओर से मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जाती हैं। इनमें खरीद एजेंसी के लिए चावल मिल का आवंटन भी अहम प्रक्रिया है। जींद की नई अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद की जिम्मेदारी हैफेड को दी गई है लेकिन अब तक चावल मिल तय नहीं होने से खरीद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। आढ़ती कल्याण संघ के प्रधान दलशेर रेढू, सुनील कंडेला, द न्यू फूडग्रेन डीलर्स कल्याण संघ के प्रधान जगदीश भारद्वाज, प्रदीप गर्ग और गौरीशंकर जिंदल ने हैफेड के जिला प्रबंधक अनुराग गुप्ता और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश आर्य से मुलाकात की।


कुरुक्षेत्र की मिल के लिए भेजा प्रस्ताव
आढ़तियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। जींद मंडी के लिए हैफेड को खरीद एजेंसी निर्धारित किया गया है। हैफेड की ओर से जिले से बाहर कुरुक्षेत्र आदि क्षेत्र की चावल मिल आवंटित करने के लिए सोमवार को डीसी को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। प्रक्रिया पूरी होने में एक-दो दिन लग सकते हैं। इसके बाद मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पीआर धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चावल मिल तय होने के बाद धान के उठान में भी परेशानी नहीं आएगी। समय पर उठान नहीं होने पर आढ़तियों को धान में कमी आने जैसी समस्या का जोखिम रहता है। -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article