फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MoU signed for educational and skill development of girl students

Jind News: छात्राओं के शैक्षणिक और कौशल विकास के लिए हुआ एमओयू

Thu, 17 Apr 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 17 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
MoU signed for educational and skill development of girl students
17जेएनडी05-एमओयू दिखाते हुए कॉलेज स्टाफ और महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के सदस्य।
जींद। सामाजिक संस्था महात्मा गांधी शिक्षा व समाज विकास संगठन और हिन्दू कन्या महाविद्यालय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोगात्मक पहल का उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं के शैक्षणिक और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। समझौता ज्ञापन पर संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि इस सहयोगात्मक प्रयास से हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे और उनके समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। दोनों संस्थान इस साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महात्मा गांधी शिक्षा व समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि उनका संगठन हमेशा से युवाओं के कौशल विकास और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह एमओयू महाविद्यालय की छात्राओं को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और अपने कॅरिअर को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. गीता गुप्ता, नीलम और प्रियंका साहनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed