फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Molecular laboratory closed for two days before start

शुरू होने से पहले ही दो दिन के लिए बंद हुई आणविक प्रयोगशाला

Wed, 16 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Molecular laboratory closed for two days before start
उचाना के नागरिक अस्पताल में स्थापित आणविक प्रयोगशाला का मुख्य द्वार। - फोटो : Jind
जिले में आणविक प्रयोगशाला (आरटीपीसीआर) शुरू होने से पहले ही दो दिन के लिए बंद हो गई है। यहां कार्यरत एक तकनीशियन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण ऐसा किया गया है। वहीं प्रयोगशाला पूरी तरह से स्थापित हो गई है। सोमवार को इंजीनियर ने सभी मशीनें भी इनस्टाल कर दी हैं। अब प्रयोगशाला की वीडियो अप्रूवल के लिए चंडीगढ़ पीजीआई भेजी गई है। अब दूसरी प्रयोगशालाओं में जांचे गए तीन-चार सैंपल जींद लैब में भेजे जाएंगे। यदि इनकी रिपोर्ट सही रही तो फिर प्रयोगशाला को काम करने के लिए अप्रूवल मिल जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया इसी सप्ताह पूरी की जाएगी। इसके बाद प्रयोगशाला अपना काम करने लगेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में आणविक प्रयोगशाला के लिए 13 जुलाई को ही मशीनेें मिल गई थीं। इसके बाद धीरे-धीरे इसका अन्य सामान भी उपलब्ध हो गया था। मशीन को स्थापित करने के लिए नागरिक अस्पताल में जगह नहीं मिली, जिसकी वजह से इसे अर्बन एस्टेट स्थित पॉली क्लीनिक में लगाने का विचार बनाया गया, मगर वहां पर भी जगह नहीं उपलब्ध होने के कारण मशीन को उचाना के नागरिक अस्पताल में स्थापित किया गया। यहां पिछले एक महीने से प्रयोगशाला को तैयार करने का निरंतर कार्य चल रहा है। अब प्रयोगशाला पूरी तरह से तैयार हो गई है। सोमवार शाम को इस प्रयोगशाला में कार्यरत एक तकनीशियन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दो दिन तक प्रयोगशाला के पूरे भवन को सैनिटाइज करवाने के साथ यहां के सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद सबकुछ ठीक रहा तो प्रयोगशाला इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

आईसीएमआर अप्रूवल के लिए भेजा वीडियो
आणविक प्रयोगशाला को शुरू करने के लिए इसकी आईसीएमआर से अप्रूवल लेनी होती है। इसके लिए प्रयोगशाला का वीडियो बनाकर मंजूरी के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भेजा गया है। अब किसी दूसरी आणविक प्रयोगशाला में जांचे गए तीन-चार कोरोना सैंपलों की जांच इस प्रयोगशाला में होगी। यदि इसकी रिपोर्ट दूसरी लैब की रिपोर्ट के सटीक आती है तो प्रयोगशाला के लिए आईसीएमआर अप्रूवल मिल जाएगी, जिसके बाद प्रयोगशाला शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जेके मान, प्रयोगशाला इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed