फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mls sitting on strick with villages in caseof no drainage of water in railway underpass

रेलवे अंडरपास में भरे पानी की निकासी नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे विधायक

Wed, 12 Feb 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
mls sitting on strick with villages in caseof no drainage of water in railway underpass
रेलवे अंडरपास से पानी की निकासी नहीं होने पर धरने पर लोगों के साथ बैठे विधायक सुभाष गांगोली। - फोटो : Jind
लुदाना-मोरखी गांव के बीच स्थित रेलवे अंडरपास में भरे पानी की निकासी नहीं होने कारण धरने पर बैठे आसपास के गांवों के लोगों को चौथे दिन सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली का साथ मिला। विधायक ने कहा कि वह भी इस धरने पर तब तक बैठे रहेंगे, जब तक रेलवे अंडरपास की समस्या का समाधान सरकार नहीं कर देती। वहीं वीरवार से गांव की महिलाएं भी धरने में शामिल होंगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास में पानी भरने की शिकायत बार-बार रेलवे अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। इसके चलते पिछले साल अंडरपास में भरे पानी में एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई थी। एक साल से अधिकारी समस्या की सुध नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण जगबीर लुदाना, महेंद्र मलिक गांगोली, पूर्व सरपंच महेंद्र लुदाना, संदीप, अशोक, कुलदीप, बलजीत, रघबीर, बलवंत, सुरेश, दिलबाग, रणबीर, भरथू, रत्न सिंह, जिले सिंह, सुमेर चंद ने कहा कि अंडरपास में पानी भरने के बाद किसानों व अन्य वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। जब तक ग्रामीणों की समस्या दूर नहीं होती धरना जारी रहेगा।

 अंडरपास में भरा पानी दिखाते विधायक सुभाष गांगोली और किसान।

अंडरपास में भरा पानी दिखाते विधायक सुभाष गांगोली और किसान।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed