फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA took stock of burnt crop

विधायक अमरजीत ढांडा ने लिजवाना कलां व अकालगढ़ गांवों लिया जली फसल का जायजा, दिलवाया जाएगा मुआवजा

Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
MLA took stock of burnt crop
जींद। जुलाना क्षेत्र के गांवों में आग से फसल व फाने राख होने की घटना पर जजपा विधायक अमरजीत ढांडा ने चिंता जताई है। उन्होंने शुक्रवार को अकालगढ़ व लिजवाना कलां गांव का दौरा किया किसानों से जानकारी ली।
विज्ञापन

विधायक अमरजीत ढांडा शुक्रवार को लिजवाना कलां, अकालगढ़ के बीच खेतों में पहुंचे और जली हुई फसल व अवशेषों का मौका मुआयना किया। विधायक अमरजीत ढांडा के साथ इस मौके पर नगराधीश अमित कुमार, तहसलीदार राकेश मलिक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी व विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। विधायक अमरजीत ढांडा ने तहसीलदार को निर्देश दिया कि विभागीय पटवारियों से यथाशीघ्र आग से हुई क्षतिग्रस्त रकबे की विशेष गिरदावरी करवाई जा ताकि आगजनी से हुए नुकसान का सही आकलन हो सके। सही विवरण एवं आकलन के साथ नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भिजवाएं ताकि किसानों को उनकी फसलों के हुए नुकसान की भरपाई करवाई जा सके। उन्होंने इस दौरान किसानों से बातचीत भी की और आश्वासन दिया कि उन्हें सरकार द्वारा फसलों में हुए नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed