फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mla middha twitt viral

विधायक मिड्ढा के नाम से ट्विटर अकाउंट बनाकर डाली पोस्ट, पुलिस से की शिकायत

Fri, 12 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mla middha twitt viral
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नाम से किए गए एक ट्वीट से जींद में राजनीति दिनभर गर्माई रही। हालांकि विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा का कहना है कि किसी ने उनके नाम से ट्वीटर अकाउंट बनाकर ऐसा किया है। इसकी शिकायत एसएसपी अश्विन शैणवी से कर दी गई है। दरसअल वीरवार दोपहर एक ट्वीट वायरल हुआ। यह ट्वीट विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नाम से है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम की हार पर लिखा है कि 19 रन चाहिए थे, 19 विधायक की बात होती तो मैं कुछ कर सकता था : अमित जी।’ बुधवार रात दस बजकर 28 मिनट पर किया गया यह ट्वीट ठीक उसी समय का है, जब भारतीय क्रिकेट टीम हारी थी। ऐसे में चर्चा चली कि यहां ‘अमित जी’ का मतलब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से है, हालांकि ट्वीट में यह साफ नहीं है। चर्चा चली कि कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक ड्रामे को देखते हुए यह ट्वीट किया गया है। यह ट्वीट सामने आने के बाद विधायक भी सतर्क हुए और उन्होंने एसएसपी को पत्र लिख कर मामले की जांच की मांग की। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि वे कोई ट्विटर अकाउंट नहीं चला रहे हैं। ऐसे में कोई व्यक्ति उनकी छवि को धूमिल कर रहा है, इसलिए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed