फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA held a meeting with the protesting farmers

Jind News: धरना दे रहे किसानों से विधायक ने की बैठक

Tue, 05 Nov 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
MLA held a meeting with the protesting farmers
04जेएनडी29: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में किसानों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। 
उचाना। उपमंडल कार्यालय में मांगों को लेकर 23 महीने से धरना दे रहे संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा उचाना के नेताओं के साथ भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक की। यहां पर किसानों ने सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। किसान नेताओं ने रखी गई हर मांग को विधायक के साथ सांझा किया। इस पर विधायक ने मांगों को सीएम के माध्यम से पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि उचाना हलके से पूर्व सरकार में डिप्टी सीएम रहे दुष्यंत चौटाला, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देना तो दूर मांगों को सुनना तक उचित नहीं समझा। जो-जो मांगें रखी गई हैं वह उचाना हलके के गांवों से संबंधित हैं। विधायक ने जो पहल खुद उनके साथ मीटिंग करके की है उससे किसान पूरी तरह से आश्वस्त है कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष उठाकर पूरा करवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

उचाना धरना संयोजक आजाद पालवां ने कहा कि 23 महीनों से निरंतर धरना दे रहे हैं। मांगों को लेकर भाजपा विधायक से जो मीटिंग हुई उससे वह पूरी तरह से संतुष्ट है। ढाकल कोठी से रजबहा लाने की उनकी सबसे पहले मांग है। विधायक ने आश्वासन दिया कि उस मांग को पूरा करवाने की वह पूरी कोशिश करेंगे, ताकि हर खेत को पानी मिले। सरकारी कॉलेज, पार्क, उचाना शहर में बंदरों के आतंक सहित अन्य मांगों को लेकर विधायक ने तुरंत अधिकारियों से बातचीत की। विधायक की कार्यप्रणाली से किसान पूरी तरह से संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र अत्री ने कहा कि किसानों की मांगों को सीएम के माध्यम से पूरा करवाने का हरसंभव प्रयास होगा। ढाकल हेड से रजबहा लाने की मांग को विस में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उचाना बस स्टैंड को जल्द शुरू करवाएंगे। सरकारी कॉलेज, पार्क सहित जो अन्य मांगें हैं उनको भी पूरा करवाने का काम किया जाएगा। सबको साथ लेकर उचाना को विकसित उचाना बनाया जाएगा। इस अवसर पर उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार, जोधाराम सेढ़ा माजरा, मिया सिंह दरोली राममेहर बुडायन, वेदप्रकाश व अन्य मौजूद रहे।

04जेएनडी29: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में किसानों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। 

04जेएनडी29: पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में किसानों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed