{"_id":"66959504dd18a039ba055147","slug":"mla-brainstormed-about-works-worth-rs-18-crore-jind-news-c-199-1-jnd1001-119977-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विधायक ने 18 करोड़ के कार्यों को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विधायक ने 18 करोड़ के कार्यों को लेकर किया मंथन
Tue, 16 Jul 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी06: एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर टीएल सत्यप्रकाश से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. कृष्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जींद के भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने सोमवार को एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश से मुलाकात कर जींद के 18 करोड़ रुपये के कार्यों पर मंथन किया। मुख्य प्रशासक ने विधायक को आश्वासन दिया कि उन्होंने जो कार्य बताए हैं उन्हें जल्द ही प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का काम किया जाएगा।
विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधानसभा में भेजा है, उस पर वह खरा उतरने का काम कर रहे हैं। जींद के विकास की आवाज को चंडीगढ़ तक पहुंचाया जा रहा है। अब लगभग 18 करोड़ रुपये के कार्यों की सूची एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक को सौंपी गई है। इन विकास कार्यों के शुरू होने से शहर की जनता को लाभ होगा। सीवर, पानी और सड़कों का सुधारीकरण होगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर 8 में ओपन जिम के लिए 4 लाख 10 हजार, मेन वाटर वर्क्स ट्यूबवेल बोरिंग के लिए 29 लाख 15 हजार, अर्बन एस्टेट में सीवरलाइन बिछाते हुए खराब हुई सड़कों के सुधारीकरण के लिए 30 लाख 27 हजार, सीवरलाइन की सफाई के लिए 11.94 लाख, सेक्टर में सड़क सुधारीकरण के लिए 11.66 लाख, सेक्टर 7 में सीवरलाइन, पेयजल लाइन के लिए 24.39 लाख, सेक्टर छह में पार्किंग, वाटर सप्लाई, सीवर व्यवस्था के कार्य के लिए 94.42 लाख रुपये, सेक्टर 8 के मेन पार्क में शौचालय निर्माण के लिए 7.98 लाख, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सुधारीकरण के लिए 8.23 लाख, सेक्टर 8 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 3.12 करोड़ रुपये, सेक्टर 9 में शॉपिंग सेंटर डेवलपमेंट के लिए 2.19 करोड़, सेक्टर 6, 7, 8 और 9 में सेफ्टी उपकरण के लिए 22.13 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सूची सौंपी है। जल्द ही जींद के विकास कार्यों की सूची के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी।