{"_id":"6ac6b80be317f7775901963d","slug":"mla-atri-praised-pm-modis-25-year-tenure-of-service-jind-news-c-199-1-sroh1006-161710-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विधायक अत्री ने पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विधायक अत्री ने पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल को सराहा
विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी31-सेवा ज्योति यात्रा निकालते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्ता
उचाना। उचाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा खटकड़ टोल से शुरू होकर वडोदरा, 40 फूटा रोड, रजबाहा रोड होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर उनके योगदान को याद किया।
विधायक ने कहा कि सात अक्तूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से आज तक बिना थके और बिना रुके वे निरंतर देश की सेवा कर रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात मॉडल को पूरी दुनिया में पहचान मिली और प्रधानमंत्री के रूप में आज भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खेल, सीमा सुरक्षा, विज्ञान और किसान सहित हर क्षेत्र में देश ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं।
अत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस चुनाव जीतती है, वहां चुनाव आयोग, ईवीएम सही नजर आती है, लेकिन जहां हार होती है, वहां कांग्रेस चुनाव आयोग, ईवीएम पर सवाल उठाने लगती है। देश का मतदाता सब देख और समझ रहा है। इस मौके पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र खरकभूरा, दिनेश श्योकंद, प्रवीण गर्ग, सत्यनारायण मखंड, योगेश कसूहन, रमेश काकड़ोद, बीडीपीओ शमशेर नैन, सतीशा देवी, गोल्डी सरपंच, सतनाम करसिंधु, देव मंगलपुर, पंकज करसिंधु, सतपाल गर्ग, अनिल झील मौजूद रहे।