{"_id":"619697889abce73a8d6f997c","slug":"mla-asked-question-on-noc-of-service-lane-of-new-bus-stand-did-not-get-answer-jind-news-rtk630241152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला निगरानी समिति की बैठक ः विधायक ने नए बस स्टैंड की सर्विस लेन की एनओसी पर पूछा सवाल, नहीं मिला जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला निगरानी समिति की बैठक ः विधायक ने नए बस स्टैंड की सर्विस लेन की एनओसी पर पूछा सवाल, नहीं मिला जवाब
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते सांसद रमेश कौशिक। विज्ञप्ति
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। लोकसभा सांसद रमेश कौशिक की अध्यक्षता में वीरवार को सोनीपत में जिला निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा और डीसी नरेश नरवाल मौजूद रहे। इसमें भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने एनएचएआई के अधिकारियों से जींद के नए बस स्टैंड की सर्विस लेन की एनओसी पर सवाल पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर विधायक ने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन छह बार पत्र भेज चुका है। ऐसे में अधिकारियों ने कहा कि वे कार्यालय जाते ही एनओसी दे देंगे।
गौरतलब है कि करीब एक साल से नया बस स्टैंड बनकर तैयार है, लेकिन सर्विस लेन नहीं होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। यहां सर्विस लेने के लिए करीब नौ करोड़ रुपये का टेंडर भी हो चुका है, लेकिन एनएचएआई से इसकी एनओसी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को भी खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में डेढ़ साल पहले 13 काम मंजूर हुए थे। एक भी काम पूरा नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि डीआरडीए की नई सीईओ डॉ. किरण सिंह के आने के बाद काम शुरू हुए हैं।
सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा
बैठक में सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर जहां भी सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। वहां पर व्यवस्थित तरीके से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्यों को पूरा करवाएं। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बनी योजना को लागू किया जाए।
विज्ञापन
बाईपास पर नहीं रोशनी की व्यवस्था
बैठक में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने जींद के नए बाईपास पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 16 किलोमीटर लंबे बाईपास पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है।
जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि शहर के विकास कार्यों व कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इनको समयबद्ध तरीके से पूरा करवाया जाएगा। बस स्टैंड को जल्द शुरू कराने की योजना है। इसके लिए तमाम जरूरी काम किए जा रहे हैं।