फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Missing woman's body found in pond, fear of murder

लापता महिला का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found in pond, fear of murder
जींद। जाजवान गांव से शनिवार रात को लापता हुई महिला का शव रविवार दोपहर बाद गांव के पास तालाब में मिला। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन

गांव जाजवान निवासी सोनू की पत्नी सुंदरी (25) शनिवार रात को घर से अचानक गायब हो गई। रविवार दोपहर को सुंदरी का शव घर से कुछ दूरी पर तालाब में मिला। घटना की सूचना पाकर मृतका का मायका पक्ष और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के पति सोनू ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है और शनिवार को घर पहुंचा था। सबकुछ सामान्य था, मध्यरात्रि के बाद अल सुबह एक वर्षीय बेटे के रोने पर उसकी नींद खुल गई। जब उसने देखा तो उसकी पत्नी गायब थी। उधर, मृतका के भाई गांव सातरोड़ कलां निवासी टिंकू ने बताया कि उसकी बहन सुंदरी की शादी लगभग चार वर्ष पहले सोनू के साथ हुई थी। टिंकू ने बहन की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि कोई तो कारण रहा है जिसके चलते उसकी बहन का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ। उसे आशंका है कि ससुराल पक्ष ने सुंदरी की हत्या कर शव फेंका है। सदर थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मृतका का शव तालाब से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण सामने आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed