फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MIS portal of 10 private schools shut down for RTE violations

Jind News: आरटीई उल्लंघन पर 10 निजी स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद

Sun, 19 Jul 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
MIS portal of 10 private schools shut down for RTE violations
नरवाना। आरटीई शिक्षा का अधिकार नियमों के अनुपालन में खामियां मिलने पर शिक्षा विभाग ने नरवाना क्षेत्र के 10 निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने स्कूलों का मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) पोर्टल बंद कर दिया है।
विज्ञापन

इसके चलते संबंधित स्कूलों में नए विद्यार्थियों के ऑनलाइन दाखिले, रिकॉर्ड अपडेट, विभागीय सत्यापन और अन्य एमआईएस आधारित ऑनलाइन कार्य फिलहाल प्रभावित हो गए हैं। कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद निजी स्कूल संचालकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार जिन स्कूलों में आरटीई से जुड़े प्रावधानों और विभागीय निर्देशों के पालन में जो कमियां मिली हैं उनके एमआईएस पोर्टल अस्थायी रूप से ब्लॉक किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित स्कूल तब तक पोर्टल पर नियमित ऑनलाइन कार्य नहीं कर सकेंगे, जब तक विभाग की ओर से बताई गई कमियों को नियमानुसार दूर नहीं किया जाता। इससे उन विद्यार्थियों के दाखिले और रिकॉर्ड अपडेट भी प्रभावित हो सकते हैं जिनकी प्रक्रिया अभी लंबित है।

विभाग की इस कार्रवाई को निजी स्कूलों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरटीई नियमों और विभागीय निर्देशों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। अब संबंधित स्कूलों की ओर से कमियां दूर करने के बाद ही पोर्टल बहाल करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed