फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minor gave birth to daughter, youth filed a case of rape

नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Sun, 27 Mar 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Minor gave birth to daughter, youth filed a case of rape
जींद। किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने किशोरी के बयान पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रोहतक की एक कॉलोनी निवासी युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ शहर की एक कॉलोनी में रहती है। गत दिवस किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उम्र कम देखकर स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी आयु के बारे में परिजनों से पूछा तो उन्होंने उसकी आयु 19 वर्ष बताई। इसके बाद चिकित्सकों ने दस्तावेज मंगवाए तो उसकी आयु 14 वर्ष मिली। इसके बाद चिकित्सकों ने किशोरी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी
जब पुलिस ने पीजीआई में जाकर किशोरी की काउंसिलिंग की तो उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले भाई के साले आशु का घर पर आना जाना था। एक दिन घर पर उसे अकेला देख आशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके कारण वह गर्भवती हो गई और उस समय परिवार के लोगों को पता नहीं चला। दो दिन पहले किशोरी को पेट दर्द के चलते अस्पताल लाया गया तो गर्भवती होने का पता चला और दर्द को प्रसव पीड़ा बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ
किशोरी के परिवार के लोग शुरुआत से ही इस मामले को दबाना चाहते थे, लेकिन काउंसिलिंग करने पर किशोरी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और पीजीआई में हैं। -रविंद्र सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed