{"_id":"648ed97bbc2a2e12ec0ca923","slug":"migrant-laborer-in-jind-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-fields-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार के साथ धान लगाने आया था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार के साथ धान लगाने आया था मृतक
Sun, 18 Jun 2023 03:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2023 03:46 PM IST
सार
मृतक कुछ दिन पहले परिवार के साथ धान लगाने आया था। गुलकनी गांव निवासी राजबीर अपने खेत में धान लगवा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के गुलकनी गांव के खेतों में बने एक कमरे में प्रवासी मजदूर ने अंगोच्छे (परने) से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिन पहले ही परिजनों के साथ धान लगाने के लिए आया था। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान बिहार के जिला सीतामढ़ी, गांव सौली निवासी 54 वर्षीय पाचू साहनी के तौर पर हुई।
गुलकनी गांव निवासी राजबीर अपने खेत में धान लगवा रहा था। धान लगाने के लिए जिला सीतामढ़ी, गांव सौली निवासी पाचू साहनी अन्य मजदूरों के साथ बिहार से आया हुआ था। शनिवार रात को सभी मजदूर खेत में बने कमरे में सो गए।
सुबह उठे तो देखा कि पाचू साहनी का शव कमरे में खुंटी पर परने से लटका हुआ था। राजबीर ने बताया कि पाचू साहनी कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जांच अधिकारी यशबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।