फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Migrant laborer dies after being crushed by tractor

ट्रैक्टर के नीचे आने से प्रवासी मजदूर की मौत

Sat, 04 Jun 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborer dies after being crushed by tractor
जुलाना। बूढ़ाखेड़ा लाठर गांव के पास वीरवार शाम को एक ट्रैक्टर के नीचे आने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला जिले के गांव कानगढ़ निवासी जगतार ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार के सदस्य बुढ़ाखेड़ा गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वीरवार शाम को लगभग सात बजे उसका भांजा 18 वर्षीय सोनी घूमने के लिए सड़क किनारे जा रहा था। गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसके भांजे सोनी को टक्कर मार दी। इसमें सोनी नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में दाखिल करवाया गया। यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने जगतार की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक नारनौंद निवासी जिले सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed