फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mega Vaccination: Not a single health worker has vaccinated in PHC Chattar

मेगा टीकाकरण : पीएचसी सीसर में एक और छात्तर में एक भी स्वास्थ्य कर्मी ने नहीं लगवाई वैक्सीन

Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mega Vaccination: Not a single health worker has vaccinated in PHC Chattar
जींद। जिले में सोमवार को 34 स्थानों पर मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान महज 1354 स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 3 हजार कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। मेगा टीकाकरण के तहत सीसर में मात्र एक और छात्तर पीएचसी में एक भी स्वास्थ्य कर्मी ने वैक्सीन नहीं लगवाई। वहीं आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स अभियान में कोई रुचि नहीं दिखा रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 31 जनवरी तक पहले चरण में शामिल सात हजार स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है लेकिन इस गति से लक्ष्य को पाना नामुमकिन सा लग रहा है। सोमवार को सबसे अधिक जैजैवंती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 112 कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं, दुर्जनपुर में सिर्फ छह कर्मचारी पहुंचे। आंकड़ों से लगता है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में ही वैक्सीनेशन के लिए भ्रम की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग में मिली 10540 डोज 4900 लोगों को लगाई जानी है। जिले में अब तक 2961 अधिकारियों व कर्मचारियों ने ही वैक्सीन लग पाई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब जिन लोगों के नाम सूची में हैं, उनको वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम बनाया है। इसमें चाहे कर्मचारी को संदेश मिले या न मिले।
विज्ञापन

अब तक किस दिन कितनों को लगी वैक्सीन
तिथि टीकाकरण
16 जनवरी 157
18 जनवरी 170
19 जनवरी 123
21 जनवरी 53
22 जनवरी 435
23 जनवरी 669
25 जनवरी 1354
वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ रहा है। उम्मीद है 31 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों का वैक्सीनेशन हो जाएगा। - डॉ. नवनीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed