{"_id":"694eea5e2c03617a0f0931eb","slug":"meenakshi-won-one-gold-and-two-silver-medals-in-the-cycling-competition-jind-news-c-195-1-jjr1001-129933-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइकिलिंग स्पर्धा में मीनाक्षी एक स्वर्ण दो रजत पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइकिलिंग स्पर्धा में मीनाक्षी एक स्वर्ण दो रजत पदक जीते
विज्ञापन
26jjrp12- मीनाक्षी रोहिल्ला।
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। उत्तराखंड के रुद्रपुर में 19 से 23 दिसंबर तक हुई 77वीं सीनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में गांव दूबलधन की बेटी मीनाक्षी रोहिल्ला ने तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने साइकिलिंग की अलग-अलग प्रतियोगिता 10 किमी स्क्रैच रेस में स्वर्ण पदक जीता। ओम्नियम रेस में रजत पदक जीता। चार किमी टीम परसुट में रजत पदक जीता।
पिता नरेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि मीनाक्षी पहले दौड़ के लिए अभ्यास करती थीं। अभ्यास का दौरान पैर में चोट लगने से अभ्यास छोड़ दिया था। अब करीब 9 साल से साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर कई पदक जीत चुकी हैं। इससे पहले मीनाक्षी ने थाईलैंड में एशिया कप खेलों साइकिलिंग प्रतियोगिता में एक साथ 4 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया था।
अमृतसर में हुई प्रतियोगिता में भी 4 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया था। इससे पहले भी मीनाक्षी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। मीनाक्षी ने बताया कि कई सालों से ही साइकिल चलाने का शौक था और उन्होंने जीत श्रेय कोच व माता-पिता को दिया।