फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Medical board constituted for pilgrims going on Amarnath Yatra

अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल बोर्ड गठित

Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Medical board constituted for pilgrims going on Amarnath Yatra
जींद। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की मेडिकल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। यह मेडिकल बोर्ड श्रद्धालुओं की जांच कर उन्हें फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करेगा। इसके बाद ही श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड का इंचार्ज डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला को बनाया गया है। इस बोर्ड में फिजिशियन चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतलाल और डॉ. प्रदीप कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। ऐसे में इच्छुक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा में 13 साल से कम और 75 साल से अधिक उम्र के लोग भाग नहीं ले सकते। जो अन्य श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, उन्हें मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र साथ लेकर जाना होगा। दो साल से अमरनाथ यात्रा रुकी हुई थी जिससे इस बार अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा हो सकती है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियोें के रक्तचाप, मधुमेह, सांस रोग व हड्डियों की जांच चिकित्सक करेंगे। अगर कोई श्रद्धालु जांच के दौरान फिट नहीं पाया गया तो उसे फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए चिकित्सकों की टीम गठित की है। फिजिशियन व हड्डी रोग विशेषज्ञ श्रद्धालुओं की जांच करेंगे। नागरिक अस्पताल में जांच कराने में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।-डॉ. लोकवीर, पीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed