फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mayank got first place in science exhibition

Jind News: मयंक ने विज्ञान प्रदर्शनी में पाया प्रथम स्थान

Mon, 25 Aug 2025 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mayank got first place in science exhibition
25जेएनडी07-विज्ञान प्रदर्शनी का उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर। स्रोत प्रशासन
सफीदों। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने बच्चों की ओर से बनाए गए मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रशंसा की। उपाध्यक्ष ने कहा कि हमें प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती है।
विज्ञापन

आज की पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर हरित भारत, स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। प्रदर्शनी में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र पाल ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करना तथा समाज को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देना है। इसके बाद बोर्ड उपाध्यक्ष ने स्कूल में स्थापित विज्ञान गणित एवं सामाजिक अध्ययन पार्क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश मलिक, राजेश कुमार, पवन कुमार, अजीतपाल, तेजबीर शर्मा, वीरेंद्र मलिक,उमा, गुंजन, नवीन कुमार, सुरेश कुमार, प्रेमप्रकाश मौजूद रहे।


बॉक्स

ये रहे परिणाम

प्रदर्शनी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के छात्र मयंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों की छात्रा तनिष्का ने द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुआना की छात्रा हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों के छात्र यश चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed