{"_id":"6ac95c6d5692d152c40b1711","slug":"massive-fire-breaks-out-at-a-clothing-store-two-fire-tenders-bring-it-under-control-jind-news-c-199-1-jnd1005-161795-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। अपोलो चौक स्थित बिरबल नगर की गली में शुक्रवार को कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दुकान मालिक राजू शुक्रवार सुबह दुकान की सफाई करने के बाद घर चले गए थे कुछ समय बाद दुकान से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आसपास के दुकानदारों ने आग देखकर राजू को फोन कर सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के दुकानदारों और लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था।
दीपावली की तैयारी पर फिरा पानी
दुकान मालिक राजू ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए उन्होंने दो-तीन दिन पहले ही दुकान में नया कपड़ा मंगवाया था। उनका इरादा त्योहार के मौके पर सेल लगाने और अच्छी बिक्री करने का था। उन्हें उम्मीद थी कि दीपावली पर कारोबार अच्छा रहेगा लेकिन आग ने उनकी सारी तैयारियां बर्बाद कर दीं। राजू ने बताया कि दुकान में लाखों रुपये का कपड़ा रखा हुआ था जो आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। त्योहार से पहले हुए इस नुकसान से उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।