{"_id":"67292820b7cd655ab60020a4","slug":"mason-going-from-home-to-work-dies-in-accident-jind-news-c-199-1-sroh1009-125244-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर से काम पर जा रहे राजमिस्त्री की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर से काम पर जा रहे राजमिस्त्री की हादसे में मौत
Tue, 05 Nov 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
जींद। हसनपुर गांव से काम के लिए जींद जा रहे युवक को गांव के ही बस अड्डे पर अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में हसनपुर गांव निवासी अशोक ने बताया कि उनका चचेरा भाई सोमबीर राजमिस्त्री का काम करता था। वह रोजाना की तरह 3 नंबर को काम के लिए बाइक पर सवार होकर जींद जा रहा था। जब वह गांव के बस अड्डे पर जींद-असंध हाईवे पर पहुंचा तो नगूरां की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वह उसे इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल लेकर गया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलेवा थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।