फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   market committee secretary, sonali phogat, beat, jind

हिसार में मार्केट कमेटी सचिव के साथ भाजपा नेत्री द्वारा मारपीट के विरोध में दिया धरना

Sat, 06 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
market committee secretary, sonali phogat, beat, jind
मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में काले बिल्ले लगाकर कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
जींद। भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट द्वारा शुक्रवार को हिसार मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह की पिटाई करने पर शनिवार को जिलेभर की मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध कर धरना दिया। जींद, उचाना, नरवाना, जुलाना, सफीदों में सभी कर्मचारियों ने सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर ही काम किया।
विज्ञापन

उचाना में ग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश खरकभूरा ने भी कर्मचारियों के धरने को मंडी आढ़तियों की तरफ से समर्थन देते हुए बालसमंद (हिसार) प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा की। कर्मचारियों ने कहा कि सोनाली फौगाट ने कानून को अपने हाथ में लिया है। सत्ता के नशे में चूर खुलेआम मंडी में सचिव की पिटाई की गई है। उस समय वहां पर पुलिस कर्मी भी विडियो में नजर आ रहा हैं, लेकिन किसी ने भी सोनाली फौगाट को रोकने की कोशिश तक नहीं की है। पुलिस ने अगर इस मामले में सोनाली फौगाट को गिरफ्तार नहीं किया तो मार्केट कमेटी कर्मचारियों को रोष प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर मनोज, पाला, धन्ना, आढ़ती बलराज श्योकंद, सतपाल करसिंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन

सचिव के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
नरवाना। हिसार के मार्केट कमेटी सचिव के साथ भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट द्वारा मारपीट किए जाने पर मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। मीटिंग की अध्यक्षता राजेंद्र टेहरपुरिया ने की। राजेंद्र टेहरपुरिया ने सोनाली फौगाट को तुरंत गिरफ्तार करने और सचिव के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की मांग की। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, कर्मबीर शर्मा, दलेल सिंह राणा, ईश्वर सच्चाखेड़ा, कृष्ण नैन सच्चाखेड़ा, अजय नैन, जोगिंद्र सिंह, महावीर सिंह, मेवा सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना में कर्मचारियों ने दिया धरना
जुलाना। मार्केट कमेटी कार्यालय में सर्वकर्मचारी संघ के खंड प्रधान राजेंद्र करसोला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र करसोला ने कहा कि भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने सचिव के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया है उसकी सर्वकर्मचारी संघ निंदा करता है। एक कर्मचारी के साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है। पुलिस प्रशासन ने सरकार के दबाव में आकर सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दबाव में ही सचिव से माफी मंगवाई गई है। जब तक सोनाली फौगाट को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा।
मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सफीदों। मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने शनिवार को मार्केट कमेटी सचिव पवन कपूर की अगुवाई में भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट के खिलाफ मुख्यमंत्री मनोहरलाल व गृहमंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन एसडीएम मनदीप कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि पांच जून को हिसार के बालसमंद में भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट द्वारा वहां के मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह के साथ हाथापाई की और सरेआम बेइज्जत किया गया। सरकारी अधिकारी के कार्य में बाधा उत्पन्न की गई और सचिव के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई गई।

कर्मचारी के साथ मारपीट करना अशोभनीय : रामनिवास
जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रेस प्रवक्ता रामनिवास खरक भूरा, रोडवेज के पूर्व डिपो प्रधान अजीत नेहरा व सतबीर धरोदी ने मार्केट कमेटी सचिव के साथ मारपीट को अशोभनीय बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से संविधान की मर्यादा को खतरा पहुंचता है। लोकतांत्रिक प्रणाली में कानून को अपने हाथ में लेना किसी को अधिकार नहीं है। इस तरह की घटना से कर्मचारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed