फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Marich slaughter and Sita Haran staged on the sixth day in Ramlila

रामलीला में छठे दिन किया मारीच वध और सीता हरण का मंचन

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Marich slaughter and Sita Haran staged on the sixth day in Ramlila
राम के पीछे जाने के लिए लक्ष्मण से अनुग्रह करतीं माता सीता। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। हुड्डा ग्राउंड नरवाना में श्रीरामा भारतीय कला केंद्र के तत्वावधान में चल रही रामलीला छठे दिन में अपने चरम बिंदु पर पहुंच गई। रामलीला में विशेष रूप से पधारे मुख्य अतिथि नरवाना एसडीएम सुरेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता देवेंद्र जांगडा, पूर्व नप चेयरमैन प्रतिनिधि सुदेश चोपड़ा व विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त सोनीपत अशोक बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट सोनीपत दर्शन यादव व सिटी मजिस्ट्रेट जींद जितेंद्र जोशी ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

दर्शन यादव ने कहा कि रामलीला प्राचीन गौरवमयी संस्कृति की संवाहक है। नई पीढ़ी रामायण के आदर्श पात्रों से प्रेरणा ले। एडीसी अशोक बंसल ने नई पीढ़ी को नसीहत देते हुए कहा कि जीवन में सकारात्मकता केवल आदर्श पात्रों से ही आ सकती है। रामलीला कमेटी प्रधान भारत भूषण गर्ग व कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। प्रधान भारत भूषण गर्ग ने बताया कि आज की रामलीला नरवाना के दिग्गज कलाकारों और महान विभूतियों में शुमार कपूरचंद शास्त्री और बदरी प्रसाद की स्मृति में अर्पित की गई।
विज्ञापन

रावण ने मारीच को स्वर्ण मृग बनने के लिए कहा
सूर्पनखा के अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए रावण मारीच को स्वर्ण मृग बनने के लिए कहता है। सीता उस मृग की इच्छा जताती है। पहले राम और फिर लक्ष्मण मृग के पीछे जाते हैं। लक्ष्मण जाने से पहले रेखा खींचते हैं और सीता को उससे बाहर जाने के लिए मना करते हैं। साधु के वेश में रावण सीता को उकसा कर उनका हरण कर लेता है। रावण की भूमिका में वेद अरोड़ा, मारीच की भूमिका में रामनिवास जैन, सीता की भूमिका में प्रिंस, लक्ष्मण की भूमिका में राम प्रकाश, खर की भूमिका में रामदास नजर आए। सूूर्पनखा की भूमिका में हिमांशु गोयल ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed