Jind: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, बेटी से लिखवाया सुसाइड नोट, पैसे के लेनदेन का था मामला
आत्महत्या के लिए उकसाने पर एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पैसे के लेनदेन को लेकर मामला है। मृतक ने अपनी बेटी से सुसाइड नोट लिखवाया था। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव खेड़ी तलौड़ा में रुपये के लेन-देन को लेकर हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और एक सुसाइड नोट का जिक्र किया है, जो मृतक की बेटी से लिखवाया गया था। परिजनों ने इस आधार पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया था। बाद में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजन शव उठाने को सहमत हुए।
ये है मामला
22 जून 2025 को खेड़ी तलौड़ा निवासी विनोद को जहर के प्रभाव के कारण नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक की पत्नी बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति ने गांव जामनी निवासी नसीब से एक लाख रुपये में भैंस खरीदी थी, जिसमें से 60 हजार रुपये का भुगतान हो चुका था, जबकि 40 हजार रुपये बकाया थे। बाला ने आरोप लगाया कि नसीब इस राशि को लेकर विनोद को लगातार प्रताड़ित कर रहा था और उसने विनोद की ट्रॉली भी अपने कब्जे में ले ली थी। इससे परेशान होकर विनोद ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने बाला की शिकायत के आधार पर नसीब के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। सोमवार, 23 जून 2025 को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान परिजनों ने मौत पर संदेह जताया। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
बेटी ने लिखा सुसाइड नोट
मृतक विनोद ने मरने से पहले अपनी बेटी से एक सुसाइड नोट लिखवाया था। बेटी को समझ नहीं आया कि उनके पिता द्वारा जो लिखवाया जा रहा है उसका क्या उद्देश्य था। इस दौरान आरोपी नसीब ने विनोद को फोन कर बुलाया था। इसके बाद विनोद घर नहीं लौटा और संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। बेटी ने इस बारे में अपनी मां बाला को बताया, जो उस समय घर से बाहर थी। जब तक बाला घर पहुंची, विनोद की हालत गंभीर हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: अभी जेल से बाहर नहीं आएगी ज्योति, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला, अब इस दिन होगी सुनवाई