फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   man suicide due to humiliation

Jind News: उधार लिए पैसों को लेकर बेइज्जत करने से आहत व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

Thu, 12 Jan 2023 09:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
man suicide due to humiliation
जींद। उधार लिए पैसों को लेकर टोकने और घर आकर बार-बार बेइज्जत करने से आहत एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक 55 वर्षीय कृष्णा कालोनी निवासी तिलकराज था और उसके बेटे नितिन ने आरोपियों से उधार पर रुपये लिए हुए थे। शहर थाना पुलिस ने सिवाहा गांव निवासी प्रवीण उर्फ काला, दालमवाला गांव निवासी वासु और मोनू के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी कमलेश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे नितिन ने शहर में ही गिफ्ट गैलरी और कॉस्मेटिक की दुकान की हुई है। नितिन के पास सिवाह निवासी प्रवीन उर्फ काला, दालमवाला निवासी वासु और कृष्णा कॉलोनी निवासी रवि का आना-जाना था। नितिन ने करीब तीन महीने पहले प्रवीन उर्फ काला से डेढ़ लाख रुपये, वासु से तीन लाख रुपये और रवि से तीन लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। उस समय यह तय हुआ था कि वह दो रुपये सैकड़ा के हिसाब से ब्याज भरेगा। राशि लेने के दो महीने बाद ही नितिन ने प्रवीन को एक लाख 40 हजार रुपये दे दिए थे। करीब 15 दिन पहले 30 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिए थे। इसके बावजूद प्रवीन उर्फ काला उससे लगभग दो लाख रुपये बकाया बता रहा था। इसके अलावा वासु को एक महीने पहले स्कीम नंबर पांच में बुलाकर दो लाख 60 हजार रुपये दिए थे, लेकिन वह भी तीन लाख 85 हजार रुपये बकाया बता रहा था। रवि को एक लाख रुपये का भुगतान 15 दिन पहले ही किया था, इसके बावजूद वह भी अढ़ाई लाख रुपये बकाया बता रहा है जबकि उसकी राशि दो लाख रुपये भी नहीं बची थी। आरोप लगाया कि सतीश और मनदीप नामक युवक भी नितिन को पैसों के लिए परेशान कर रहे थे जबकि नितिन ने उनकी राशि वापस लौटा दी थी। आरोप लगाया कि पिछले चार-पांच दिन से प्रवीन उर्फ काला अपने दोस्त मोनू और तीन-चार अन्य के साथ उसके घर आता और उनके साथ गाली-गलौज कर रहा था। वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता था। उनके पति तिलकराज को बार-बार बेइज्जत किया गया, जिससे आहत होकर उनके पति ने दस जनवरी रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक की पत्नी कमलेश की शिकायत पर सिवाहा गांव निवासी प्रवीण उर्फ काला, दालमवाला गांव निवासी वासु और मोनू के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed