फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man dies in a road accident

बस की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत, मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Dec 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Man dies in a road accident
सफीदों। सिल्लाखेड़ी गांव के पास बुधवार दोपहर को एक सहकारी समिति की बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान सिल्लाखेड़ी गांव निवासी रामेश्वर (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार दोपहर को रामेश्वर गांव सिल्लाखेड़ी के बस अड्डे के पास सड़क को क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान एक सहकारी समिति की बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल सफीदों में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed