{"_id":"66351dd4c617ac2b730de4b2","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-jind-news-c-199-1-sroh1006-116560-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Fri, 03 May 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 03 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड और रोहतक रोड के बीच फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
राजकीय रेलवे पुलिस को वीरवार रात को सूचना मिली थी कि भिवानी रोड से रोहतक रोड के बीच फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। मृतक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र 45 साल के करीब है। मृतक की कलाई पर अंग्रेजी के अक्षरों में आरके लिखा हुआ है। मृतक नीले रंग की टी-शर्ट और गहरी नीली पेंट पहनी हुई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है।