फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   man die in road accident

घर से पशुओं के लिए चारा लेने गए व्यक्ति की ट्रक से कुचल कर मौत

Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
man die in road accident
घर से पशुओं के लिए चारा लेने गए 55 वर्षीय व्यक्ति को देवीलाल चौक के पास ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के अपराही मोहल्ला निवासी प्रकाश मंगलवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने के लिए रोहतक रोड पर गया हुआ था। जब वह पशुओं के लिए तूड़ी का सौदा कर पैदल जा रहा था तो एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शहर के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सड़क सुरक्षा के नाम पर नहीं कोई तैयारी
रोहतक रोड पर पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। यहां संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। निर्माण कार्य चले होने के कारण यह देवीलाल चौक से बाईपास तक जगह-जगह उखड़ी हुई है। इस पर कहीं भी और किसी भी समय हादसा हो सकता है। सांकेतिक नहीं होने के कारण ही इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी 31 दिसंबर को हुई थी मामा-भांजे की मौत
पिछले वर्ष 31 दिसंबर को मामा भांजे की मौत सड़क हादसे में हुई थी। इसमें रोहतक रोड निवासी 22 वर्षीय अंकित व उसका मामा 34 वर्षीय विपिन गोयल पानीपत के भारत नगर का रहने वाला था। यह दोनों स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे तो इन दोनों मामा भांजे को ट्रक ने कुचल दिया था। इन घटनाओं से पीडब्ल्यूडी विभाग सबक नहीं लेकर लोगों की जान को जोखिम में डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed