फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man abducted after getting bail from jail in Jind

Jind: चोरी के मामले में आरोपी की पहले जमानत करवाई, फिर अपहरण कर जमीन नाम करवाने का किया प्रयास

Sat, 10 Sep 2022 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 10:43 AM IST
सार

पडाना निवासी युवक प्रदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि चोरी के एक मामले में उसने सेशन कोर्ट जींद में अपनी हाजिरी तोड़ दी थी। इस कारण अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर उसे जेल भेज दिया। एक सितंबर को उसे पता चला कि उसकी जमानत हो गई है।

विज्ञापन
Man abducted after getting bail from jail in Jind
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जींद के पडाना गांव निवासी एक युवक की जेल से जमानत करवाकर उसका अपहरण कर उसकी जमीन नाम करवाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पडाना निवासी युवक प्रदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि चोरी के एक मामले में उसने सेशन कोर्ट जींद में अपनी हाजिरी तोड़ दी थी। इस कारण अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर उसे जेल भेज दिया। एक सितंबर को उसे पता चला कि उसकी जमानत हो गई है। जमानत होने पर जब वह जेल से बाहर निकला तो जेल के बाहर गांव शामलो कलां निवासी अमित उर्फ मित्तु, बरोदा निवासी विक्की और साहिल आए और कहा कि हमने ही जमानत करवाई है। इसके बाद आरोपी उसे जबरदस्ती स्कॉपियो गाड़ी में डालकर शामलो कलां के एक मकान में ले गए और उसे बंधक बना लिया। तीनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तीन सितंबर को उसे कार में डालकर रानी तालाब के पास स्थित पुरानी कचहरी ले आए। गाड़ी में भी उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर धमकी देते हुए कहा कि जैसा कहें वैसा कर, नहीं तो तेरे भाई प्रवीन और तेरी मां को जान से मार देंगे। उन्होने स्टांप पेपर पर जबरदस्ती दस्तखत करवाए और विक्की व साहिल के साथ खड़ा करके फोटो खिंचवाए। उसके बाद फिर से उसे शामलो कलां के एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। अगले दिन वह किसी तरह से आरोपियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप ने कहा कि अमित उर्फ मितू, विक्की व साहिल तीनों आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति हैं तथा तीनों पर हत्या, हत्या के प्रयास व अपहरण के मुकेस कदमे दर्ज हैं। तीनों कई बार जेल जा चुके हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed