फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lumpy virus stopped the campaign to catch the destitute cow

लंपी वायरस ने रोका बेसहारा गोवंश को पकड़ने का अभियान

Sat, 20 Aug 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lumpy virus stopped the campaign to catch the destitute cow
सड़कों पर कब्जा जमाए बैठी गाय व नंदी का फाइल फोटो। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। नगर परिषद द्वारा सड़कों पर रहने वाले बेसहारा गोवंश को पकड़ने का अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। इस समय पशुओं में चल रही लंबी चर्म रोग वायरस के कारण यह फैसला लिया गया। गोशालाओं से लेकर सड़कों पर घूम रहे पशुओं में भी लंपी वायरस फैल चुका है। इस कारण अन्य पशुओं को यह रोग नहीं हो, इसके लिए यह सितंबर महीने से ही गोवंश को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले लगभग डेढ़ महीने से बारिश व मच्छरों के कारण शहर में घूम रहे बेसहारा पशु शाम होते ही सड़कों पर आ जाते हैं। सड़कों पर बेसहारा पशु आने के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह पशु सड़कों से हटाने जरूरी थे। इसलिए नगर परिषद ने इन पशुओं को पकड़ने के लिए ठेका दे दिया। पिछले ठेकेदार का ठेका हालांकि खत्म हो गया था लेकिन उसी ठेकेदार को दो महीने और एक्सटेंशन दे दी गई। एक पशु को गोशाला में छोडने के लिए ठेकेदार को लगभग पौने 500 रुपये दिए जाने हैं। इस समय देश के कई राज्यों में पशुओं में लंबी चर्म रोग वायरस फैला हुआ है। इस कारण अब नगर परिषद की तरफ से ठेकेदार को बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य रोकने के आदेश दिए हैं ताकि गोशालाओं में पहले से ही रखे गए नंदी व गाय को यह वायरस नहीं हो। हालांकि गोशालाओं में भी एक-दो गाय को यह रोग हो चुका है लेकिन उनको अन्य गायों से अलग रखा हुआ है। अगस्त महीने के अंत तक यह लंपी वायरस खत्म होने की उम्मीद है। इसलिए सितंबर महीने की शुरुआत में ही बेसहारा पशुओं को गोशालाओं व नंदीशालाओं में छोड़ने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इस समय खासकर गाय व नंदियों में लंपी चर्म रोग वायरस अधिक फैला हुआ है। पहले से ही गोशालाओं में रखी गई गाय व नंदियों को यह वायरस नहीं हो, इसके लिए फिलहाल बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान रोका गया है। जल्द ही यह अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed