{"_id":"65ea093c10b38700ba0ee176","slug":"lost-rs-10-lakh-while-taking-loan-for-brother-sisters-marriage-jind-news-c-199-1-sroh1009-114024-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भाई-बहन की शादी के लिए लोन लेने के चक्कर में गंवाए 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भाई-बहन की शादी के लिए लोन लेने के चक्कर में गंवाए 10 लाख रुपये
Fri, 08 Mar 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
जींद। भाई-बहन की शादी करने के लिए लोन करवाने का प्रयास कर रहे फौजी के खाते से साइबर अपराधियों ने 10 लाख रुपये निकाल लिए। नरवाना की धर्म सिंह कॉलोनी निवासी फौजी को ठगों ने उसका 17 लाख रुपये का लोन पास होने का झांसा देकर ओटीपी मांगा था। ओटीपी देते ही वह ठगी का शिकार हो गए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल के ग्योंग गांव निवासी फिलहाल नरवाना की धर्म सिंह कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप ने बताया कि वह आर्मी में हैं। उनका नरवाना की एसबीआई ब्रांच में खाता है। इसमें उनका वेतन आता है। उनके भाई-बहन की शादी होने वाली है। इसकी तैयारियों के लिए वह 24 जनवरी को छुट्टी लेकर घर आए थे। शादी करने के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी। बैंक से लोन लेने के लिए उसने अपने साथी से बात की। इस पर उसने मुस्कान नाम के लड़के का नंबर देकर बताया कि वह बैंक खातों पर लोन करवाता है। इस पर उसकी मुस्कान के साथ ऑनलाइन लोन के बारे में बात हुई। मुस्कान ने उसे एक नंबर देते हुए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता कॉपी, सैलरी स्लिप, पासपोर्ट साइज फोटो व्हाट्सएप पर भेजने के लिए कहा। मुस्कान ने जिस व्यक्ति का नंबर दिया उसने लोन करवाने की बात की। इसके बाद मुस्कान के दिए नंबर पर उसने सारे दस्तावेज भेज दिए। 31 जनवरी को मुस्कान का फोन आया और उसने बताया कि उसका 17.6 लाख रुपये का लोन हो गया है। इसके बाद फिर वेरिफिकेशन के नाम पर फोन आया और उससे ओटीपी मांगा। जब उसने ओटीपी दिया तो उसके बैंक खाते से दो बार में पांच लाख की ट्रांजेक्शन हुई। इसी दौरान पांच लाख रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।