फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   lon nine lacs accused two arrest

लोन करवाने के नाम पर सक्सैसफुल एसोसिएट नाम से कार्यालय खोलकर नौ लाख

Tue, 30 Mar 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
lon nine lacs accused two arrest
लोन के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि इसके लिए पटियाला चौक पर सक्सैसफुल एसोसिएट के नाम से कार्यालय खोला गया था। यहां महिला रिया राठी व अमित जागलान लोगों से निवेश करवाते थे। अब पुलिस ने धोखाधड़ी कर 13 लोगों का वेतन व लोगों का लोन करवाने के नाम पर एकत्रित करवाए गए नौ लाख रुपये नहीं देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगूरां गांव निवासी अमित कुमार ने डीआईजी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि शहर की रिया राठी और अमित जागलान ने पिछले साल पटियाला चौक पर सक्सैसफुल एसोसिएट के नाम से एक कार्यालय खोला था। वह शिक्षा ऋण, दुकान के लिए लोन, डेयरी लोन व रेहड़ी के लिए लोन देते थे। लोन देने से पहले वह रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर कुछ राशि लेते थे। इसको लेकर 10 अप्रैल 2020 से उसकी बहन रेनू सहित 12 युवकों को आठ हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से आवेदनकर्ताओं से राशि एकत्रित करने के लिए नौकरी पर रखा गया। कई महीने काम कर इन लोगों ने पैसे एकत्रित कर कुल राशि नौ लाख रुपये रिया राठी और अमित जागलान के पास जमा करवा दी। बाद में इन दोनों ने किसी को भी कोई लोन नहीं दिया और न ही उनका मेहनताना दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रिया राठी और अमित जागलान के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed