{"_id":"611157568ebc3e7a57181418","slug":"lok-mahotsav-teej-will-be-celebrated-with-pomp-on-11th-in-mkhand-jind-news-rtk6204507200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मखंड गांव में 11 अगस्त को आयोजित होगा लोक महोत्सव तीज कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मखंड गांव में 11 अगस्त को आयोजित होगा लोक महोत्सव तीज कार्यक्रम
विज्ञापन
मखंड गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजित मीटिंग को संबोधित करते हुए खंड सांस्कृत?
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना(जींद)। मखंड गांव में 11 अगस्त को लोक महोत्सव तीज धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम डॉ. राजेश खोथ हिस्सा लेंगे। खंड सांस्कृतिक सचिव मास्टर रामप्रसाद ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला परिषद के माध्यम से शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तीज मनाई जाएग्री।
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए सावन के गीत, भजन, नृत्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। महिलाएं हरियाणवीं परिधानों में पहुंचेगी। राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पेड़ों पर झूले डाले जाएंगे। मखंड सहित आस-पास के गांवों से भी महिलाएं इस कार्यक्रम में पहुंचेंगी।इसमें दुकानें भी सजाई जाएंगी।
मास्टर रामप्रसाद ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगोली, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता हिस्सेदारी की जाएगी।इसमें स्वयं सहायता समूह व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगी। इस मौके पर मास्टर खुजान चंद, रविंद्र, शीशपाल, शशिकला, प्रवीण कुमारी, ग्राम सचिव राजेश जांगड़ा व राममेहर मौजूद रहे।