फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Locks hanging on 135 bank branches, consumers upset

135 बैंक शाखाओं पर लटके रहे ताले, उपभोक्ता परेशान

Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging on 135 bank branches, consumers upset
निजीकरण के विरोध में नारेबाजी करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : Jind
जींद। सरकार द्वारा छह बैंकों के निजीकरण किए जाने पर विरोध स्वरूप यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 12 सरकारी बैंकों के कर्मचारी वीरवार को दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। वीरवार को जिले में सरकारी बैंकों की 135 बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हड़ताली बैंक कर्मियों ने डीआरडीए स्थित पीएनबी के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में बैंक कर्मियों ने लघु सचिवालय मोड़ तक रोष प्रदर्शन भी किया। हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव सरकारी कामकाज पर पड़ा। क्योंकि अधिकतर सरकारी लेनदेन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से ही होता है। जिले की मुख्य ट्रेजरी भी सफीदों गेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है, जहां से सरकारी लेनदेन होता है। अनुमान है कि जिले में हड़ताल के चलते करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। इसके अलावा सबसे ज्यादा परेशानी उद्यमियों को हुई जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से अपने कारोबार के लिए लेनदेन करते हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर एसोसिएशन के सर्कल सचिव जगदीश रेढू और पीएनबी हरियाणा स्टाफ एसोसिएशन ऑर्गेनाइजेशन सचिव दलवीर सिंह ने कहा कि सरकार छह बैंकों का निजीकरण करना चाह रही है। अभी तक तो उनकी हड़ताल केवल दो दिन के लिए है। अगर सरकारी छह बैंकों के निजीकरण को बंद नही किया तो हड़ताल को बढ़ाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हड़ताल के पहले दिन से वीरवार को लगभग 500 करोड़ का लेनदेन बाधित हुआ है और 135 शाखाएं जिले में बंद रहीं। सरकार जो सरकारी बैंकों का निजीकरण का प्रयास कर रही है, उसे बंद करे और बैंककर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed