फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Livestock take a loan of three lakh rupees in credit card scheme

आमदनी बढ़ाने के लिए पशुपालक ले किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत तीन लाख रुपये का ऋण

Sat, 23 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Livestock take a loan of three lakh rupees in credit card scheme
जींद। पशुपालकों को आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार ने पशु क्रेडिट योजना शुरू की है। इसके तहत पशुपालक अपने पशुओं के रखरखाव के लिए तीन लाख रुपये ऋण ले सकते हैं। समय से ऋण की अदायगी पर तीन फीसदी ब्याज का अनुदान मिलेगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि क्रेडिट कार्ड योजना के तहत गाय, भैंस, भेड़, बकरी, मुर्गी के रखरखाव के लिए ऋण दिया जाता है ताकि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसान अपने पशुओं की देखभाल के लिए होने वाले खर्च के लिए ऋण ले सकते हैं। कोई भी पशुपालक 1 लाख 60 हजार रुपये तक की राशि की लिमिट तक का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड से बिना कोई जमीन गिरवी रखें या किसी प्रकार गारंटी न देते हुए कोलैटरल सुरक्षा बनवा सकता है। यदि कोई पशुपालक इस राशि से अधिक लिमिट का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहता है तो उसे अपनी जमीन या कोई जमानत देना अनिवार्य होगा। क्रेडिट कार्ड धारक को सालाना सात प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर बैंक द्वारा ऋण दिया जाएगा। यदि कार्डधारक अपने ऋ ण का समय पर भुगतान करता है तो उसे केंद्र सरकार की तरफ से 3 प्रतिशत ब्याज दर का अनुदान मिलेगा और पशुपालक को यह ऋ ण केवल चार प्रतिशत के हिसाब से चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed