{"_id":"6665350b56a3f633ba0ea833","slug":"liquor-shop-salesman-was-beaten-to-death-in-jind-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind Crime: जैजैवंती गांव में शराब के ठेके के सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind Crime: जैजैवंती गांव में शराब के ठेके के सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 09 Jun 2024 10:22 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:22 AM IST
सार
जैजैवंती गांव निवासी 35 वर्षीय आनंद उर्फ नंदा शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। बीती रात लगभग 12:30 बजे जब वह ठेके के पास चारपाई पर सो रहा था तो दो युवक आए और शराब की मांग की।
विज्ञापन
शराब ठेका
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद क्षेत्र के जैजैवंती गांव में बीती रात शराब के ठेके के सेल्समैन की दो युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जैजैवंती गांव निवासी 35 वर्षीय आनंद उर्फ नंदा शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। बीती रात लगभग 12:30 बजे जब वह ठेके के पास चारपाई पर सो रहा था तो दो युवक आए और शराब की मांग की। शराब नहीं देने पर सेल्समैन के साथ दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपी सेल्समैन को उठाकर गांव में ले आए और चौक में छोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी पुलिस ने घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया जहां पर उसने दम तोड़ दिया और घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएगा। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन