फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Linas Club scientist is doing Syria machine to advance women

Jind News: महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लीनस क्लब भेंट कर रहा सिलाई मशीन

Mon, 02 Jun 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Linas Club scientist is doing Syria machine to advance women
02जेएनडी38: परमिंद्र कौर। स्वयं
जींद। शहर में लीनस क्लब महिला उत्थान के लिए काम कर रहा है। इसमें शहर की 34 महिलाएं विभिन्न पदों पर काम कर रही हैं। इस क्लब की प्रधान डॉ. परमिंद्र कौर हैं। वह महिलाओं की टीम के साथ जरूरतमंद महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन

लीनस क्लब त्योहार से लेकर अन्य अवसराें पर जरूरतमंदों की सहायता करता है। इसके अलावा अर्बन इस्टेट में पिछले दो साल से महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए योग करवाया जाता है। इसमें प्रतिदिन 30 से ज्यादा महिलाएं शामिल होती हैं।
विज्ञापन

क्लब जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सामान भी उपलब्ध करवाता है। इसके अतिरिक्त घरों में काम करने वाली महिलाओं की बेटियों को इस काम से दूर करने के लिए सिलाई कढ़ाई सिखाने के लिए प्रेरित करती हैं और जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई मशीन भी भेंट करती हैं, ताकि वह खुद को स्थापित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों व अन्य अवसरों पर अनाथश्रम व वृद्वाश्रम में में कपड़े व मिठाई जरूरतमंदों को भेंट करते हैं, ताकि त्योहार की खुशी हर कोई मना सके। अब तक क्लब की तरफ से लगभग 10 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की है। वहीं कई बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता की गई।

02जेएनडी38: परमिंद्र कौर। स्वयं

02जेएनडी38: परमिंद्र कौर। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed