फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lidana's liquor contract worker killed, injury marks found on head and neck

लुदाना के शराब ठेके के कारिंदे की हत्या, सिर और गले पर मिले चोट के निशान

Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lidana's liquor contract worker killed, injury marks found on head and neck
मृतक सुरेश का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। लुदाना गांव स्थित शराब के ठेके पर कार्यरत कारिंदे की बुधवार रात को हत्या कर दी गई। उसके सिर और गले पर चोट के निशान मिले हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत के छिछड़ाना गांव निवासी सुरेश (42) तीन दिन पहले ही इस शराब ठेके पर कार्य करने के लिए आया था। रात को वह ठेका बंद कर अंदर ही सो गया था। जब सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दूसरे ठेके पर कार्यरत मृतक का चचेरा भाई अनिल उसके पास आया तो सुरेश खून से लथपथ होकर नीचे गिरा मिला। उसने इस बारे में ठेके के मालिक मनोज व परिजनों को सूचना दी। वारदात की जानकारी मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष चंद व एएसपी नीतीश अग्रवाल भी जायजा लेने मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया। मृतक की गर्दन पर कपड़े की रगड़ के और सिर में चोट के निशान हैं। यह देसी ठेका जिला सोनीपत के जागसी निवासी रमेश संचालित करता है। इस ठेके में लुदाना का ही मनोज साझेदार है। मृतक तीन दिन पहले ही अपने ताऊ के लड़के अनिल के माध्यम से इस ठेके पर काम पर लगा था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इस संबंध में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि मृतक के ताऊ के लड़के अनिल के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के गले व सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed