{"_id":"61969e809214095a0a5a35ba","slug":"leaders-questioned-veteran-congress-leaders-in-huddas-meeting-jind-news-rtk630183549","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं ने जींद के पुराने कांग्रेसियों पर ही साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं ने जींद के पुराने कांग्रेसियों पर ही साधा निशाना
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सफीदों रोड स्थित उत्तम पैलेस में वीरवार को कांग्रेस ने विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने जींद के पिछड़ेपन के लिए जींद के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। सफीदों से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि जो लोग भूपेंद्र हुड्डा की 2005 की सरकार में मंत्री थे, उन्होंने जींद का विकास नहीं करवाया। इसके चलते ही उन्हें हारना पड़ा।
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2009 की सरकार में जींद में कांग्रेस से कोई भी विधायक से नहीं था। इसके बावजूद यहां विवि, अस्पताल, बाईपास, महिला कॉलेज, जुलाना की मंडी व स्टेडियम जैसी सौगातें दीं। यह हुड्डा का जींद के प्रति अपनापन दिखाता है। हालांकि दीपेंद्र हुड्डा ने माना कि जींद में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले समय में ठीक नहीं रहा। यहां के लोगों ने अपनेपन में कोई कमी नहीं रही। इस मौके पर सफीदों से विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, रोहित दलाल, मोहिल लाठर, रामपाल करेला, डॉ. सुभाष अहलावत, महावीर कंप्यूटर, विक्रम कुंडू, कर्मपाल शास्त्री, सुरेश गोयत, अंशुल सिंगला, संजय बीबीपुर,दीपक पिंडारा मौजूद रहे।
सवालों के लिए जनता के नहीं, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता आए आगे, की नेताओं की तारीफ
हालांकि कार्यक्रम में लोगों से सवाल लिए जाने थे और इनको विधानसभा में उठाने के लिए कार्यक्रम किया गया। लेकिन कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ही सवाल पूछे। साढ़े तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में हर विधानसभा से एक-एक व्यक्ति के हिसाब से महज पांच लोगों को बोलने का मौका मिला। छठे व्यक्ति ने एक कांग्रेसी नेता की ही शिकायत कर डाली।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आए सवाल
1. करसोला गांव के पूर्व सरपंच कैप्टन रामफल को सबसे पहले मौका मिला। हालांकि उन्होंने न तो कोई सवाल पूछा और न ही शिकायत की। इस दौरान उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा की तारीफ की और कहा कि आने वाले समय में उन्हें जींद की पांचों सीटें मिलेंगी।
2. सफीदों विधानसभा क्षेत्र की ओर से धर्मपाल सिंहमार ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू की गई इंदिरा आवास योजना, गरीबों को प्लाट, गरीब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं इस सरकार ने बंद कर दी हैं। सिंहमार ने कहा कि उल्टा सरकार गरीबों के प्लाटों पर कब्जा करवा रही है।
3. समाजसेवी चंद्रभान जांगड़ा ने बताया कि एक विधवा महिला का बीपीएल से राशन कार्ड कट गया है। इसको लेकर वे चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। एनएच पर कब्जे के खिलाफ चार प्रार्थनापत्रों का भी कोई समाधान नहीं किया गया।
4. खाद-बीज विक्रेता यूनियन के प्रधान पवन गर्ग ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित नहीं है। सरेआम रंगदारी व फिरौती वसूलने की घटनाएं हो रही हैं। सरकार खुद अपराधियों को संरक्षण दे रही है। हुड्डा सरकार ने किसानों के खाद, बीज, दवाई को टैक्स मुक्त किया था, लेकिन इस सरकार ने उन पर जीएसटी लगा दिया।
5. ढिगाना निवासी फकीर चंद ने कहा कि किसान खाद के लिए परेशान हैं। खाद थानों में बिक रहा है। हुड्डा राज में ऐसा नहीं होता था।
6. जुलाना से बलबीर आर्य ने कहा कि 2014 के बाद जब से कांग्रेस सरकार गई है, समस्या ही समस्या हैं। मौजूदा सरकार अंग्रेजों वाली फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी नीति बनाई जाए, जिससे भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए।
कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग की हैचरी से परेशानी
इस दौरान मनोहरपुर गांव निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग ने उनके गांव में हैचरी लगा रखी है। इसके पंखों से मुर्गियों के पंख उड़कर आते हैं। इससे लोग परेशान हैं। सुरेश ने कहा कि 14 अगस्त को हुई पंचायत में सहवाग ने समाधान करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। इस पर प्रमोद सहवाग ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। किसी ने जानबूझकर ऐसा बुलवाया है। इस प्रकार की कोई समस्या नहीं है।