फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Launch of Agriculture Sankalp Campaign

Jind News: कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत

Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Launch of Agriculture Sankalp Campaign
29जेएनडी11: किसानों को विविध जानकारी दे रहे कृषि विशेषज्ञ। प्रशासन
जींद। कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा में वीरवार को देश में शुरू हो रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की गई। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक होगा। इसमें जिले के छह खंडों के 135 गांवों के लगभग 30 से 35 हजार किसानों से सीधा संवाद होगा।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों की इस अभियान के लिए तीन टीमें तैयार की गई हैं। जिसमें अन्य विभागों तथा एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हैं। इसी शृंखला में पहले दिन कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा प्रांगण में पहली टीम का नेतृत्व कर रहे विस्तार शिक्षा विशेषज्ञ डाॅ. पवन ने सतत कृषि क्रियाओं, डाॅ. विकास वोहरा ने पशुओं के बारे में जानकारी दी। डाॅ. राकेश सेठ ने बासमती धान की नई किस्मों से अवगत कराया।
विज्ञापन

डाॅ. नीरज ने फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में बताया तो डाॅ. प्रीति मलिक ने प्राकृतिक खेती बारे जानकारी दी। डाॅ. पवन सारस्वत ने नैनो यूरिया व डीएपी के बारे में और डाॅ. लक्ष्मी ने पशुओं के रोगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने लखमीरवाला गांव में भी कार्यक्रम आयोजित किया और किसानों को जागरूक किया गया। दूसरी टीम में भारतीय परिषद कृषि अनुसंधान नई दिल्ली से डाॅ. अश्विनी कुमार, डाॅ. भास्कर, डाॅ. जोगेन्द्र ने किसानों से गांव मखंड और काकड़ौद में संवाद किया व फसलों के लिए उपयुक्त तकनीक, मिट्टी की जांच व सुधार, संतुलित उर्वरक का प्रयोग की जानकारी भी दी। डाॅ. राजेश सैनी ने मौसम संबंधित जानकारी दी। कृषि विभाग से डाॅ. केशव, पशुपालन व डेयरी विभाग से डाॅ. रमेश ने पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed