फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   lady take poision, after knew his husband marrime, jind

पति शादीशुदा निकला तो महिला ने भरी पंचायत में निगला जहर

Mon, 01 Aug 2016 12:44 AM IST
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
lady take poision, after knew his husband marrime, jind
crime - फोटो : demo pic
पहले से शादीशुदा व्यक्ति द्वारा गुमराह करके तीसरी शादी करने से आहत होकर एक महिला ने मायके में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने जहर उस समय निगला जब मायका और ससुराल पक्ष के लोगों की घर के बाहर पंचायत चल रही थी। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कालवा निवासी प्रियंका (22) की शादी इस साल फरवरी में सोनीपत जिले के गांव झांझनवास निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पता चला कि आरोपी प्रवीण की पहले दो बार शादी हो चुकी है और उसकी पहली पत्नी को एक लड़का भी है। इसकी जानकारी प्रियंका ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मायके पक्ष के लोग उसे कालवा ले गए। रविवार को महिला के ससुराल पक्ष के लोग कालवा पहुंचे। वहां पर दोनों ही पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। जब इस मामले पर बातचीत चल रही थी तो प्रियंकाने घर के अंदर जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ते ही परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। महिला के पिता कमल ने बताया कि शादी के समय उसकी बेटी के ससुरालीजनों ने गुमराह किया। पहले उन्होंने नहीं बताया कि प्रवीण की पहले भी दो बार शादी हो चुकी है और उसके एक लड़का भी है। इसी को लेकर उनके गांव में पंचायत चल रही थी। जहां पर उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि महिला के जहर निगलने का मामला सामने आया है। बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी को पीजीआई भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed