फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Laborer going from UP to Punjab dies after falling from train

यूपी से पंजाब में मजदूरी के लिए जा रहे 40 वर्षीय दलीप की ट्रेन से किनाना के नजदीक गिरकर मौत

Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laborer going from UP to Punjab dies after falling from train
जींद। उत्तर प्रदेश से पंजाब में मजदूरी के लिए जा रहे दलीप (40) की किनाना के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह घटना वीरवार की शाम हुई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने आधार कार्ड से शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दलीप के भाई अमन कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के देवरिया गांव का निवासी है। उसका भाई अपने गांव देवरिया से पंजाब में मजदूरी के लिए ट्रेन में सवार होकर जा रहा था। वीरवार देर सायं ट्रेन जब किनाना गांव के पास पहुंची तो ट्रेन से गिरने से दलीप की मौत हो गई। इस मामले में जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई मंगत राम ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed