फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Laborer commits suicide by hanging himself after leaving a suicide note

Jind News: मजदूर ने सुसाइड नोट छोड़ फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 14 Aug 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 14 Aug 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Laborer commits suicide by hanging himself after leaving a suicide note
सफीदों । खानसर चौक स्थित एक धर्मकांटे के कमरे में प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामकिशन (20) निवासी गांव खेरी कलां, जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक रामकिशन धर्मकांटे पर ही काम करता था। उसने मरने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया। उसके बाद शव को उतरवाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


गांव खेरी कलां, उत्तर प्रदेश निवासी रामकिशन नगर के खानसर चौक स्थित एक धर्मकांटे पर काम करता था। उसने सोमवार रात को धर्मकांटे के कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह धर्मकांटे पर कोई आया उसने देखा और इसकी जानकारी आसपास और पुलिस को दी। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यह लिखा है सुसाइड नोट में

पापा हम मजबूर हो गए थे। मजबूरियों के आगे हमें कोई अच्छे से समझाने और समझने वाला नहीं सिर्फ आपके अलावा। हम अपना पुत्र होने का फर्ज नहीं निभा पाए। हमें माफ करना। हमारे न होने का कोई अब अफसोस नहीं करना। हमें अपनी जिंदगी से नफरत हो गई। आप सब अच्छे से रहना प्लीज। मिलजुलकर, प्लीज हमें माफ करना। हमने आपका भरोसा तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed