फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Labor room should be cleaned every hour

स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर ने किया नागरिक अस्पताल का निरीक्षण

Wed, 25 May 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Labor room should be cleaned every hour
नागरिक अस्पताल का दौरा करती डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सिम्मी वर्मा। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सिम्मी वर्मा ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर के साथ आरकेएसके कंस्लटेंट डॉ. अपराजिता भी मौजूद रही। उन्होंने अस्पताल के लेबर रूम, एसएनसीयू, स्कूल हेल्थ विभागों का दौरा किया। उन्होंने खासकर लेबर रूम की हर एक घंटे में सफाई कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

डॉ. सिम्मी वर्मा इस समय चाइल्ड हेल्थ, स्कूल हेल्थ, आरबीएसके, मेंटल हेल्थ विभागों को देख रही हैं। उन्होंने कहा कि जींद के नागरिक अस्पताल में पहले के मुकाबले काफी व्यवस्थाएं बदली हैं। जो सुविधाएं अस्पताल में इस समय मौजूद हैं, वह पहले नहीं थी। इसके अलावा लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण को फैलने से रोकने के उचित प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान, एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर पूनिया, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा वशिष्ठ भी मौजूद रही। डिप्टी डायरेक्टर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कम चिकित्सकों के बावजूद जींद में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इनमें और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
24जेएनडी13 : नागरिक अस्पताल का दौरा करती डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सिम्मी वर्मा। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed