{"_id":"66e1f1a68036c80fa90c94b4","slug":"kyc-app-provides-information-about-the-candidate-jind-news-c-199-1-jnd1001-122862-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: केवाईसी एप से मिलती है उम्मीदवार के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: केवाईसी एप से मिलती है उम्मीदवार के बारे में जानकारी
Thu, 12 Sep 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
उचाना। रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए डिजिटल फार्मेट में अनेक एप लांच किए हुए हैं। इन्हीं में से एक एप है केवाईसी। जिसके जरिए मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है। मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक के युग में बड़े कदम उठाए हैं। चुनाव में मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी उम्मदीवारों की प्रोफाइल को जान सकें, इसके लिए आयोग ने स्पेशल केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप की शुरुआत की है। इस एप का प्रयोग कर मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज की गई जानकारी को मोबाइल या लैपटॉप में देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए मोबाइल एप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। आयोग द्वारा केवाईसी एप शुरू की गई है, जो कि चुनाव प्रक्रिया में काफी महत्वपूर्ण है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वयं के विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि समूचे भारत में किसी भी क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन की जानकारी देख सकता है। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन में दर्ज की गई विस्तृत जानकारी इस ऐप के माध्यम से देखी जा सकती है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नाम की यह एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है।