फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kumari selja said this partys case after tanwar left the party

तवंर के कांग्रेस छोड़ने पर बोलीं कुमारी सैलजा - यह पार्टी का मामला

Wed, 09 Oct 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
kumari selja said this partys case after tanwar left the party
कुमारी सैलजा का स्वागत करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : Jind
कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बुधवार को टाउन हॉल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग अब भाजपा के जुमलों से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ईमानदारी भी सबके सामने आ चुकी है। जब एक व्यक्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उसे दोबारा से महत्वपूर्ण पद पर बैठा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर द्वारा पार्टी छोड़ने का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है। कई लोग पार्टी में आए भी हैं। चुनाव में ऐसा चलता रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच बांटने वाली है। इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा पार्टी की स्थिति पर दिए गए बयान को कुमारी सैलजा ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा नेताओं से सवाल करने चाहिए कि उन्होंने क्या किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 150 से अधिक वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। यह लोग सपने दिखाने में माहिर हैं।
विज्ञापन

पेंशन बनवाने की गुहार लेकर आई बुजुर्ग महिला
जिस समय कुमारी सैलजा लोगों को संबोधित कर रही थीं तभी अनूपगढ़ निवासी एक महिला मंच पर नेताओं को देखकर अपनी पेंशन बनवाने की गुहार लेकर आई। हालांकि भाषण के शोर में महिला को अनदेखा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed